
कवर्धा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक पुलिस की कथित एकतरफा कार्रवाई से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना दशरंगपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम दशरंगपुर की है।
बताया जा रहा है कि टावर पर चढ़ा युवक मनीष चंद्राकर है, जिसके खिलाफ पहले से ही मारपीट का मामला दर्ज है। होली के दिन ग्राम खंडसरा में कोटवार के घर में घुसकर उसके बेटे के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
इस मामले में मनीष चंद्राकर के दो साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि उसके खिलाफ भी FIR दर्ज है।
इसी कार्रवाई से नाराज़ होकर युवक टावर पर चढ़ गया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाइश दे रही है।



