कवर्धाछत्तीसगढ़बेमेतराराजनांदगांव

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिखाई दरियादिली, आगजनी पीड़ित होटल संचालक को दिलाई 3 लाख की सहायता

 


प्रदीप गुप्ता कवर्धा, कवर्धा,प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने एक बार फिर संवेदनशीलता और दरियादिली का परिचय देते हुए आगजनी की घटना से प्रभावित होटल संचालक की मदद के लिए पहल की है। उनके प्रयास से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से न्यू कल्पना होटल के संचालक रबी नारायण पात्रों को 3 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

दरअसल, कवर्धा शहर के पुराने बस स्टैंड के पास संचालित न्यू कल्पना होटल में कुछ दिन पहले अचानक आग लग गई थी। इस भीषण आग में होटल में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया था, जिससे होटल संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। आगजनी की घटना के बाद से होटल कई महीनों से बंद है, जिसके चलते संचालक को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

होटल संचालक रबी नारायण पात्रों ने अपनी समस्या की जानकारी उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी। मामले की जानकारी मिलते ही विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से 3 लाख रुपये की सहायता राशि दिलाने के लिए पहल की। सहायता राशि का चेक मिलने पर होटल संचालक के चेहरे पर राहत और खुशी साफ नजर आई।

रबी नारायण पात्रों ने सहायता के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट के इस दौर में मिली यह सहायता उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रतिनिधित्व के तौर पर भाजपा महिला मंडल के शहर सतविंदर पाहुजा, कवर्धा ; वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनिल साहू; एल्डरमैन संतोष भारती; उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव; मंडल महामंत्री शानू साहू; उपाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी और भूपेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button