कवर्धाछत्तीसगढ़

कवर्धा,गुरुकुल पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन: CBSE 10वीं में 100% रिजल्ट, राजवीर ने 97% के साथ किया टॉप

गुरुकुल पब्लिक स्कूल ने रचा सफलता का इतिहास, सीबीएसई बोर्ड में शानदार प्रदर्शन //

प्रदीप गुप्ता कवर्धा.कवर्धा शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिचय देते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसने पूरे जिले में गौरव का माहौल बना दिया है।


इस वर्ष कक्षा 10वीं में कुल 135 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे। यह उपलब्धि विद्यालय के अनुशासन, शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का प्रमाण है।


विद्यालय के होनहार छात्र राजवीर सिंह राजपूत ने 97% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं वासु दुबे ने 94.6% के साथ द्वितीय स्थान और शशांक महोबिया ने 92.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विशेष बात यह रही कि 135 में से 82 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुकुल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित वातावरण पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसका परिणाम आज इस सफलता के रूप में सामने आया है।
प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर मेहनत, सही मार्गदर्शन और सकारात्मक माहौल का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी गुरुकुल के विद्यार्थी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले ही नहीं, बल्कि राज्य और देश स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे।
संस्था के अध्यक्ष एवं संचालकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय के समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं की सराहना की, जिनके अथक प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हो सकी।
गुरुकुल पब्लिक स्कूल एक बार फिर साबित कर चुका है कि सही दिशा, मेहनत और संस्कार मिल जाएं तो सफलता निश्चित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button