कवर्धाछत्तीसगढ़

बंगाल विजय की गूंज कवर्धा तक: विधायक कार्यालय में ढोल-नगाड़ों संग जश्न, झालमुड़ी से बंटी खुशियां: देखिए वीडियो

प्रदीप गुप्ता कवर्धा, कवर्धा पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की गूंज अब कबीरधाम जिले तक सुनाई दे रही है। इस जीत के उत्साह में कवर्धा विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया, जहां ढोल-नगाड़ों, देशभक्ति नारों और आतिशबाजी के बीच पूरा माहौल उत्सव में बदल गया।
इस खास मौके पर विधायक विजय शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बंगाल की पारंपरिक पहचान झालमुड़ी का आनंद लेते हुए जीत की खुशियां साझा कीं। यह दृश्य न केवल जश्न का प्रतीक बना, बल्कि बंगाल की सांस्कृतिक झलक भी प्रस्तुत कर गया।

गौरतलब है कि राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को पश्चिम बंगाल चुनाव में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसमें उनकी सक्रिय भूमिका को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की रणनीति और जमीनी मेहनत की बड़ी जीत बताया।
श्रीमती रश्मि विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व, मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने एक बार फिर भाजपा की नीतियों और सुशासन पर भरोसा जताया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने इसे विकास और विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि देशभर में भाजपा की नीतियों का असर साफ दिख रहा है। वहीं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने कहा कि यह जीत युवाओं की बदलती सोच और राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर इस जीत को यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button