कवर्धाछत्तीसगढ़बेमेतरा

राजनीति से अलग दिखा अनोखा रंग, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के लिए पंडरिया में सजा ‘आम महोत्सव

विधायक भावना बोहरा की पहल, प्रतियोगिताएं, संगीत, नृत्य और आमों की सौगात के बीच कार्यकर्ताओं ने किया भरपूर आनंद

प्रदीप गुप्ता कवर्धा,कवर्धा/पंडरिया। राजनीति की व्यस्तताओं के बीच कुछ पल सुकून और उत्साह के नाम रहे। कबीरधाम जिले के पंडरिया नगर में पहली बार युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के लिए अनूठे ‘आम महोत्सव’ का आयोजन किया गया।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों की निरंतर व्यस्तता से कुछ समय के लिए राहत देना, उनमें नई ऊर्जा का संचार करना और आपसी समन्वय को मजबूत बनाना था।
महोत्सव में कार्यकर्ताओं के लिए कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को आकर्षक उपहारों के साथ विभिन्न किस्मों के आमों से सजी विशेष टोकरियां भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक दृश्य तब देखने को मिला जब नृत्य और संगीत की धुन पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता खुलकर झूमते नजर आए। विधायक भावना बोहरा भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचीं और उनके साथ पूरे उत्साह से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की रौनक बढ़ाई।
कार्यक्रम स्थल पर देशी और विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे आमों की मनमोहक सजावट आकर्षण का केंद्र रही। पूरे आयोजन में उत्साह, अपनापन और टीम भावना का माहौल देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के बीच आपसी भाईचारा, सकारात्मक सोच और संगठनात्मक एकजुटता को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button