कवर्धाछत्तीसगढ़

नशे के सौदागरों पर पिपरिया थाना प्रभारी नितिन तिवारी का शिकंजा,अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा कबीरधाम जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर पिपरिया पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी नितिन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

पिपरिया थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो व्यक्ति लगातार अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस टीम ने कॉलेज रोड स्थित पानी टंकी के पास घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास रखी हरे रंग की प्लास्टिक बोरी से 50 नग देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपियों की पहचान आशु कुंभकार पिता भागवत कुंभकार, उम्र 19 वर्ष, निवासी झलमला थाना पिपरिया एवं प्रेम प्रजापति उर्फ प्रेमलाल पाड़े पिता रामलाल चक्रधारी, उम्र 29 वर्ष, निवासी कुरुद कुटेला थाना आरंग जिला रायपुर के रूप में हुई है।
मामले में अपराध क्रमांक 164/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने साफ संदेश दिया है कि क्षेत्र में अवैध शराब, नशे और गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पिपरिया पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में जहां संतोष का माहौल है, वहीं असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ देखने को मिल रहा है।
इस पूरी कार्रवाई में एएसआई मुकेश साहू, प्र.एसआई सत्या नेताम, आरक्षक किशन कौशिक, आरक्षक राजकुमार साहू सहित पिपरिया पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button