कवर्धाछत्तीसगढ़बेमेतराराजनांदगांव

गुरु रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, 6माह तक चलेगा देशव्यापी अभियान

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी ने संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाने की घोषणा की है। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने कहा कि गुरु रविदास महाराज का समता, सामाजिक न्याय और मानवता का संदेश विकसित भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि समाज में परिवर्तन हथियारों से नहीं, बल्कि स्वच्छ विचार और सकारात्मक चेतना से आता है।
बग्गा ने बताया कि अभियान के तहत 51 हजार स्थानों पर समरसता दीप महोत्सव, कलश वंदन अभियान, संत संपर्क अभियान, समरसता यात्रा और छात्रावास संपर्क अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य गुरु रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के सभी वर्गों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मूल भाव भी संत गुरु रविदास के समरसता दर्शन से प्रेरित है। अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा तथा सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से व्यापक जनजागरण चलाया जाएगा।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि कबीरधाम जिले में भी अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश देंगे।
प्रेसवार्ता में मुकेश ठाकुर, कांशीराम उइके, महेंद्र धृतलहरे और मोहन कश्यप सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button