कवर्धाछत्तीसगढ़

सीएम विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर कुई-कुकदुर में अचानक उतरा, सुशासन तिहार के तीसरे दिन लिया जमीनी हालात का जायजा

प्रदीप गुप्ता कवर्धा। कबीरधाम , प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के तीसरे दिन अचानक कबीरधाम जिले के कुई-कुकदुर पहुंचे, जहां उनका हेलीकॉप्टर अप्रत्याशित रूप से लैंड हुआ। सीएम के इस दौरे को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों में हलचल तेज हो गई। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने की सीएम का स्वागत, बंगाल चुनाव के नतीजे को लॉकर भावना बोहरा ने सीएम विष्णु देव साय को दी जानकारी

भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात,जिले के कलेक्टर,एसपी, dfo सहित आला अधिकारी मौजूद ।


मुख्यमंत्री सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के एक हितग्राही के घर पहुंचकर उनसे सीधा संवाद करेंगे और योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेंगे। इसके बाद वे कमराखोल गांव में आम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे चर्चा करेंगे।


इस दौरान सीएम ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा सकते हैं कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
सीएम का यह अचानक दौरा प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत जानने और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button