कवर्धाछत्तीसगढ़बेमेतराराजनांदगांव

एसआईआर को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप: कबीरधाम जिले में 67 हजार मतदाताओं के नाम काटे जाने का दावा


कवर्धा। एसआईआर (Special Intensive Revision) को लेकर कवर्धा में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची में नाम काटे जाने को लेकर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान गलत तरीके से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

नवीन जायसवाल ने कहा कि तत्कालीन समय में जो मतदाता किसी कारणवश अपने स्थान पर अनुपस्थित थे, उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए। कांग्रेस का कहना है कि केवल उस समय अनुपस्थित रहने के आधार पर किसी मतदाता का नाम हटाना उचित नहीं है और ऐसे मतदाताओं को दोबारा अपना नाम सूची में शामिल कराने का अवसर दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दावा किया कि कवर्धा में करीब 67 हजार मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और प्रभावित मतदाताओं को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त मौका देने की मांग की।

कांग्रेस ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया और सत्यापन के नहीं काटा जाना चाहिए। पार्टी ने प्रशासन और निर्वाचन विभाग से मामले की जांच कर पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button