कवर्धाछत्तीसगढ़बेमेतराराजनांदगांव

देश में फिर चमका भोरमदेव शक्कर कारखाना, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों को सौंपा 29.83 करोड़ की राशि

प्रदीप गुप्ता कवर्धा, कबीरधाम जिले के भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने ने सहकारिता के क्षेत्र में एक बार फिर ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसने प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के सहकारी शक्कर उद्योग में अपनी अलग पहचान बना दी है।
भोरमदेव शक्कर कारखाना लगातार दूसरे वर्ष देश का पहला ऐसा सहकारी शक्कर कारखाना बन गया है, जिसने गन्ना किसानों को समर्थन मूल्य (FRP) और अतिरिक्त रिकवरी राशि का शत-प्रतिशत भुगतान तय समय से पहले जून माह में ही कर दिया।
किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली इस उपलब्धि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में किसानों को 29 करोड़ 83 लाख रुपए की राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया। इसमें 6 करोड़ 91 लाख रुपए की शेष FRP राशि और 22 करोड़ 92 लाख रुपए की अतिरिक्त रिकवरी राशि शामिल है।
सत्र 2025-26 में अब तक कारखाने द्वारा गन्ना किसानों को कुल 107 करोड़ 10 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें 84 करोड़ 18 लाख रुपए FRP और 22 करोड़ 92 लाख रुपए अतिरिक्त रिकवरी राशि शामिल है।
कारखाना प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय हजारों गन्ना किसानों के भरोसे, मेहनत और अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम भावना को दिया है। विपरीत परिस्थितियों में भी किसानों ने कारखाने को लगातार गन्ना उपलब्ध कराया, जिसके चलते भोरमदेव शक्कर कारखाना आज देश में सहकारिता की एक मिसाल बनकर उभरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button