
कवर्धा, छत्तीसगढ़ के कवर्धा से बड़ी खबर है, जहां शादी-ब्याह के सीजन में गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिली है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, राम्हेपुर ने किसानों के खातों में 13 करोड़ 80 लाख रुपए जारी किए हैं। खास बात यह है कि यह भुगतान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से संभव हो सका है।
वैवाहिक सीजन के बीच आई इस राहत ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। भोरमदेव शक्कर कारखाने द्वारा जारी की गई 13.80 करोड़ की राशि के साथ ही चालू पेराई सत्र में कुल भुगतान 71.29 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
कलेक्टर और कारखाने के प्राधिकृत अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में भुगतान प्रक्रिया लगातार तेज और पारदर्शी बनी हुई है, जिससे सहकारी व्यवस्था में किसानों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
उत्पादन के मामले में भी कारखाना पीछे नहीं है। इस सत्र में 2 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गन्ने की पेराई कर 3 लाख 9 हजार क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया गया है।
कारखाना किसानों को एफआरपी से अधिक भुगतान, बोनस, सस्ती दर पर शक्कर, उन्नत बीज और प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहा है।
कुल मिलाकर, समय पर भुगतान और बेहतर प्रबंधन के चलते भोरमदेव शक्कर कारखाना अब किसानों के लिए भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है…





