Uncategorized

*नपा राजस्व विभाग की बैठक, बड़े बकायेदारों के नाम किए जाएंगे सार्वजनिक सार्वजनिक

 

नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक कर्मचारियों को वसूली के दिए निर्देश

बेमेतरा – नगर पालिका कार्यालय में आज राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने की। बैठक में नगर क्षेत्र में लंबित राजस्व वसूली और बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर उनके नाम सार्वजनिक किए जाएं, ताकि समय पर कर जमा कराने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़े और बकाया राशि की वसूली तेज हो सके।

बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए चलाया जाएगा अभियान

बैठक में यह भी तय किया गया कि जिन बकायेदारों द्वारा लंबे समय से कर जमा नहीं किया गया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राजस्व वसूली अभियान को तेज करने के लिए वार्ड स्तर पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि नगर के विकास कार्यों के लिए राजस्व वसूली बेहद जरूरी है, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और लक्ष्य के अनुसार वसूली सुनिश्चित करें।

समय पर टैक्स पटाने की अपील

बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारी और नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान लंबित कर वसूली की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना भी तय की गई इस अवसर पर राजस्व विभाग सभापति आकिब मलकानी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा सहित राजस्व विभाग अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे आम नागरिक से समय पर टैक्स पटाने की अपील की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button