Uncategorized

छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब रायपुर से पद यात्रा शुरू कर गिरौदपुरी धाम के लिए निकले ।

छत्तीसगढ़ में आस्था, सामाजिक समरसता और सद्भाव का भव्य संगम आज गिरौदपुरी धाम में देखने को मिलेगा…

रायपुर से प्रारंभ हुई ‘सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ आज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच रही है…

कैबिनेट मंत्री एवं युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में निकली यह यात्रा आज पवित्र गिरौदपुरी धाम में विधि-विधान से संपन्न होगी…

हजारों श्रद्धालु श्वेत ध्वज यानी जैतखाम के साथ बाबा गुरु घासीदास जी के जयकारे लगाते हुए धाम की ओर अग्रसर हैं…

रायपुर से शुरू हुई ‘सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ अपने पाँचवें और अंतिम दिन आस्था के चरम पर है।

कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हैं।

आज मंत्री खुशवंत साहेब कसडोल विश्राम गृह में कुछ देर के लिए रुके, जहाँ सतनामी कल्याण कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

यह पदयात्रा परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के सत्य, अहिंसा, समानता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनी है।

आज सुबह लवन से प्रस्थान के बाद पदयात्रा कसडोल, छरछेद, छाछी, कटगी और अमोदी से होते हुए मटिया और मड़वा के रास्ते आगे बढ़ रही है।

जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा और स्वागत किया जा रहा है। पंथी नृत्य की गूंज और ‘सत्यनाम’ के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।

शाम तक पदयात्रा पवित्र तपोभूमि गिरौदपुरी धाम पहुँचेगी, जहाँ मुख्य जैतखाम की परिक्रमा और विधि-विधान से समापन किया जाएगा।

हजारों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यात्रा के साथ एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी तैनात है।

यह पदयात्रा अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बन चुकी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button