कवर्धाछत्तीसगढ़बेमेतराराजनांदगांव

1.51 लाख दीयों से जगमगाया कबीरधाम, रोशनी में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश

पीजी कॉलेज मैदान में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

 

प्रदीप गुप्ता कवर्धा, कबीरधाम में गुरुवार की शाम कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। जिलेभर में एक साथ 1 लाख 51 हजार ‘आशीर्वाद के दीये’ रोशन हुए तो सेवा, समर्पण और संकल्प की रोशनी से पूरा जिला जगमगा उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यकाल के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। मैदान में हजारों दीयों से तैयार आकर्षक रंगोली ने लोगों का ध्यान खींचा, वहीं आकाश दीपों के आसमान में उड़ते ही पूरा माहौल रोशनी और उत्साह से भर गया।

इस आयोजन में बच्चों से लेकर युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और स्काउट-गाइड के छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक साथ दीप जलाकर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई। भारत माता चौक पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया, जहां शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए।

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आमजन के आभार और शुभाशीष का प्रतीक है। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से कबीरधाम के लोगों ने अपनी भावनाओं और शुभकामनाओं को रोशनी के रूप में व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा संकल्प की पूर्णता 7 अक्टूबर को होने जा रही है। इसी भावना के साथ जिलेवासी घर-घर दीप जलाकर उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि जनसेवा का यह संकल्प लगातार मजबूत हो और देश विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़े, यही सामूहिक भावना इस अभियान के पीछे है।

कार्यक्रम में कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, मुकेश ठाकुर, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

हजारों दीयों से बनी रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

पीजी कॉलेज मैदान में ‘25 वर्ष सेवा संकल्प’ और ‘आशीर्वाद का दीया’ थीम पर हजारों दीपों से आकर्षक रंगोली तैयार की गई। दीपों की रोशनी से पूरा मैदान जगमगा उठा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी दीप प्रज्वलित कर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने।

गांव से शहर तक दिखा दीपों का उत्सव

‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान सिर्फ कवर्धा शहर तक सीमित नहीं रहा। जिले के गांवों और शहरों में लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों और विभिन्न स्थानों पर दीप जलाए। देखते ही देखते 1.51 लाख दीपों की रोशनी जनभागीदारी और सामूहिक उत्साह की तस्वीर बन गई।

रोशनी के साथ विकसित भारत का संकल्प

दीप प्रज्वलन के साथ लोगों ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। गांव से शहर तक जगमगाए दीपों ने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button