पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, कांग्रेस ने इंटरव्यू स्थगित कर पुनर्मूल्यांकन की उठाई मांग,कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कही ये बड़ी बात

प्रदीप गुप्ता कवर्धा,कवर्धा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षा प्रक्रिया और उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि समान अथवा सही उत्तर लिखने वाले अभ्यर्थियों को अलग-अलग अंक दिए गए हैं। पार्टी ने मांग की है कि मामले का निराकरण होने तक पीएससी के साक्षात्कार को स्थगित किया जाए।
कांग्रेस के अनुसार वर्ष 2025 में पीएससी द्वारा 265 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। मुख्य परीक्षा में पदों के तीन गुना यानी 795 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना चाहिए था, लेकिन दावा किया गया कि केवल 608 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू तक पहुंचे। कांग्रेस ने शेष 187 अभ्यर्थियों के अंकों और चयन प्रक्रिया को स्पष्ट करने की मांग की है।
समान उत्तर पर अलग-अलग अंक देने का आरोप
कांग्रेस ने वर्ष 2024 की मुख्य परीक्षा की कुछ उत्तर-पुस्तिकाओं का हवाला देते हुए मूल्यांकन में कथित गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि कुछ प्रश्नों में अभ्यर्थियों के समान उत्तर होने के बावजूद अलग-अलग अंक दिए गए। ‘महाभिनिष्क्रमण’, छत्तीसगढ़ में होमरूल लीग की स्थापना और अन्य प्रश्नों के मूल्यांकन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 की परीक्षा में उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और मूल्यांकनकर्ताओं की जानकारी सार्वजनिक किए जाने को लेकर भी आपत्तियां सामने आई थीं। पार्टी ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
कांग्रेस की प्रमुख मांगें
कांग्रेस ने सरकार और पीएससी के समक्ष मांग रखी है कि मामले के निराकरण तक साक्षात्कार स्थगित किए जाएं। अभ्यर्थियों की मांग के अनुसार साक्षात्कार से पहले सभी अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाएं सार्वजनिक की जाएं, ताकि वे अपने मूल्यांकन की जांच कर सकें।
इसके अलावा साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों को छोड़कर शेष अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाएं निःशुल्क उपलब्ध कराने, मूल्यांकनकर्ताओं के लिए स्पष्ट मानदंड निर्धारित करने और मुख्य परीक्षा के लिए मॉडल उत्तर जारी करने की मांग की गई है।
कांग्रेस ने आयोग से सभी अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने तथा साक्षात्कार में 1:3 के अनुपात का पालन सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
बाइट 01 नवीन जयसवाल जिलाअध्यक्ष कांग्रेस


