
कवर्धा, 01 अप्रैल 2026। 31 मार्च 2026 की नियत तिथि तक बस्तर सहित छत्तीसगढ़ से सशस्त्र नक्सलवाद के पूर्णतः समाप्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में 2 अप्रैल को कवर्धा स्थित खेड़ापति हनुमान जी महराज मंदिर में पावन हनुमंत भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन आयोजन के माध्यम से प्रदेश में स्थापित शांति, सुरक्षा और समृद्धि के नए युग का अभिनन्दन करते ईश्वर का आभार नमन-वंदन किया जाएगा।
4 दशकों से अधिक समय से छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से जूझ रहा था। नक्सलवाद ने विशेषकर बस्तर अंचल को लंबे समय तक प्रभावित किया, जहां हजारों लोगों की जाने व बुनियादी विकास कार्य बाधित रहे और आम जन-जीवन असुरक्षा व दंश के बारूदी साये में रहा। बस्तर सहित छत्तीसगढ…





